Thursday, April 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ IAS मुकेश बंसल की छत्तीसगढ़ में हो रही वापसी..केंद्र से मिली अनुमति…

IAS मुकेश बंसल की छत्तीसगढ़ में हो रही वापसी..केंद्र से मिली अनुमति…

240

रायपुर। आईएएस मुकेश बंसल छत्‍तीसगढ़ लौट रहे हैं। 2005 बैच के आईएएस बंसल को केंद्र सरकार ने रिलीव कर दिया है। बंसल 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। केंद्र में वे वित्त मंत्रालय में जॉइंट सिक्रेट्री थे।

उनके पास इंश्योरेंस जैसे बेहद अहम दायित्व था। हालाँकि, यहाँ से वे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पीएस बनकर भारत सरकार में गये थे। 2022 में वे जॉइंट सेक्रेटरी हो गये। इसके बाद उन्हें विभाग मिल गया। वित्त में इंश्योरेंस को काफ़ी अच्छी पोस्टिंग मानी जाती है।