Monday, September 14, 2026
Home Breaking कॉलेज के पास खाई में पूरी तरह से जली मिली कार, मौके...

कॉलेज के पास खाई में पूरी तरह से जली मिली कार, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस…

263

गरियाबंद- नेशनल हाइवे के किराने गड्ढे में सुबह-सुबह पूरी तरह से जली हुई कार नजर आई. कार का दरवाजा बंद था, और अंदर कोई सवार भी नहीं था. ऐसे में यह दुर्घटना आम लोगों के साथ-साथ पुलिस के लिए भी एक पहेली बन गई है. फिलहाल, पुलिस कार नंबर के सहारे पतासाजी करते हुए मामले की तह तक जाने में जुटी है.

आज सुबह नेशनल हाइवे में कोतवाली क्षेत्र में लावलीहुड कॉलेज के पास खाई में एक पूरी तरह से जली कार लोगों ने देखी. कार पूरी तरह से पलट हुई थी, जिसके चारों चक्के ऊपर थे. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की. कार के नंबर प्लेट में सीजी 13 AJ 9991 लिखा हुआ है, जो मंजू देवी अग्रवाल के नाम से पंजीकृत है.