Wednesday, October 21, 2026
Home देश incident: बारिश में भरा तालाब देख नहाने उतरे बच्चे, 6 की डूबकर...

incident: बारिश में भरा तालाब देख नहाने उतरे बच्चे, 6 की डूबकर मौत

393

Incident: Seeing a pond filled with rain, children came to bathe, 6 died by drowning

गुरुग्राम । incident: गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा होने की सूचना आ रही है। यहां एक बरसाती तालाब में नहाने गए करीब 9 बच्चों के डूबने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने तालाब के किनारे मिले कपड़ों के आधार पर 6 बच्चों के डूबने का दावा किया है। फिलहाल रेस्क्यू टीमें लगी हैं।

incident:  जिन छह बच्चों डूबकर मौत हुई है उनके नाम वरुण, राहुल, देवा, अजीत, पीयूष, दुर्गेश हैं। बताया जा रहा है कि यहां बजघेड़ा गांव की जमीन लगती है और बिल्डर काम करा रहा था।

incident:  बताया जा रहा है कि काफी तलाशी के बाद सभी बच्चों की लाश बरामद की गई हैं। अंधेरा होने के चलते राहत कार्य में परेशानी आई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

incident:  बच्चों के परिवार के लोग भी तालाब के किनारे इकट्ठा हो गए। पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं। सभी बच्चे पास की कॉलोनी शंकर विहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।