Wednesday, April 22, 2026
Home नई दिल्ली India 78th Independence Day : प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर फहराया...

India 78th Independence Day : प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, देश को लगातार 11वीं बार कर रहे संबोधित

182

India 78th Independence Day Celebration: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाल किले  पर तिरंगा झंडा फहरा दिया है। यह 11वीं बार है, जब प्रधानमंत्री लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा फहराया। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे ज्यादा बार लाल किले पर ध्वजारोहण करने वाला प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी देश को संबोधित कर रह हैं, जिसकी थीम ‘विकसित भारत @2047’ रखी गई है. इसका उद्देश्य 2047 में स्वतंत्रता की शताब्दी तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की दिशा में सरकार की कोशिशों को आगे बढ़ाना है।

इससे पहले प्रधानमंत्री राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजघाट से मोदी लाल किला पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है।

पीएम मोदी ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को याद

पीएम मोदी ने कहा,’आज हम उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, जिन्होंने हमें एक स्वतंत्र देश दिया, हम आज उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण हम चिंतित हैं, कई लोगों ने अपने प्रियजनों, अपनी संपत्ति को खो दिया है, हम उनके साथ एकजुटता से खड़े हैं।