Monday, August 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ Indira Bank Scam: चार्टर्ड अकाउंटेंड नीरज जैन को पूछताछ के लिए 18...

Indira Bank Scam: चार्टर्ड अकाउंटेंड नीरज जैन को पूछताछ के लिए 18 को कोतवाली पुलिस ने किया तलब

331

रायपुर। Indira Bank Scam: छत्तीसगढ़ की राजधानी के इंदिरा प्रदर्शनी बैंक घोटाले मामले के आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंड नीरज जैन के जगदलपुर स्थित घर कोतवाली पुलिस रायपुर ने नोटिस चस्पा कर पूछताछ के लिए 18 जुलाई को सुबह 11 बजे उपस्थित होने को कहा है।

बता दें कि दस साल पहले रायपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। उस दौरान मामले की जांच भी हुई थी। लेकिन, अब राज्य सरकार ने उसी मामले की नए सिरे से जांच की अनुमति के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने मामले की जांच दोबारा शुरु करने का आदेश दिया है।

0.28 करोड़ रुपए का घोटाला

दरअसल, साल 2006 में आर्थिक अनियमितता पाए जाने पर बैंक बंद हुआ था। इंदिरा बैंक में 28 करोड़ का घोटाला सामने आने के बाद सभी खातेदारों में हड़कंप मच गया था। बैंक में करीब 22 हजार खातेदार थे। घोटाला उजागर होने के बाद बैंक ने अपने आप को डिफॉल्टर घोषित कर दिया था और इंश्योरेंस कंपनियों की मदद से खातेदारों को राशि भी लौटाई थी।

अभी भी उपभोक्ताओं के करीब 14 करोड़ रुपए लौटाने हैं। कोर्ट के आदेश के बाद अब कोतवाली पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए इस मामले के आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंड नीरज जैन को पूछताछ के लिए तलब किया है।

0.नार्को टेस्ट में बैक मैनेजर उमेश सिन्हा ने किया था बड़े-बड़े नामों का खुलासा

बता दें कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में जब पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट पेश की थी तो उस समय इंदिरा बैंक के मैनेजर उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट का उसमें जिक्र नहीं था। दरअसल, उमेश सिन्हा ने अपने नार्को टेस्ट में कई बड़े नाम लिए थे। साथ ही कहा था कि इन लोगों को पैसे पहुंचाए गए हैं।

करीब 10 साल पहले इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि, बाद में सिन्हा अपनी बातों से पलट गए थे और कहने लगे कि उन्होंने किसी मंत्री या नेता को पैसा नहीं पहुंचाया है।