Friday, March 6, 2026
Home Uncategorized Indore ki News : दर्दनाक…! युगल बना रहा था संबंध…गश्त कर रहे...

Indore ki News : दर्दनाक…! युगल बना रहा था संबंध…गश्त कर रहे उपनिरीक्षक पहुंचे तो चढ़ा दी कार…फिर

613

इंदौर। Indore ki News : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने सब इंस्पेक्टर पर ही कार चढ़ा दी। यह वाकया तब हुआ जब सब इंस्पेक्टर को छात्र एक लड़की के साथ कार में संदिग्ध हालत में दिखा।

गश्त कर रहे थे उपनिरीक्षक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तेजाजी नगर इलाके में सुबह के वक्त क्लास 12वीं का छात्र एक लड़की के साथ संदिग्ध स्थिति में कार में बैठा था, इस दौरान गश्त कर रहे उपनिरीक्षक गजानंद मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार का दरवाजा खटखटाया, तभी उस छात्र ने कार को तेजी से दौड़ा दिया, जिसकी चपेट में उप-निरीक्षक गजानंद आ गए।

बताया गया है कि सुबह के वक्त गजानन पुलिस वैन से गश्त पर थे, तभी उन्हें एक कार संदिग्ध हालत में दिखी। कार द्वारा उप-निरीक्षक को टक्कर मारे जाने की जानकारी वायरलेस सेट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई और कार का पीछा किया गया, तो छात्र की गाड़ी एक गड्ढे में फंस गई और उसे पकड़ लिया (Indore News) गया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

यह छात्र एक व्यापारी का बेटा बताया (Indore ki News) जा रहा है। वहीं लड़की उसके साथ ही पढ़ती है। उप-निरीक्षक को चोट आई और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।