The Duniyadari: लखनऊ- आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत हो रही है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऋषभ पंत की LSG पहले बल्लेबाजी करेगी।
इस सीजन LSG का प्रदर्शन अब तक बेहद कमजोर रहा है। 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ टीम 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। 7 मुकाबलों में उसे हार मिली है। वहीं RCB प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
इकाना की पिच आमतौर पर गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स को मदद देती है। यहां लाइन-लेंथ पर टिककर गेंदबाजी करने वालों को फायदा मिलता है। औसत स्कोर 140-160 के बीच रहता है, पर टिककर खेलने पर बड़ा स्कोर भी बन सकता है। इस मैदान पर अब तक 26 IPL मैच हुए हैं। एक मैच बारिश से रद्द रहा। 11 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती, जबकि 14 बार चेज करने वाली टीम को जीत मिली।
*दोनों टीमों की प्लेइंग-11*
*LSG:* मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिममत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव
*इम्पैक्ट:* मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान
*RCB:* जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड
*इम्पैक्ट:* जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर
*कहां देखें लाइव:* मैच का टीवी प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर शाम 7:30 बजे से होगा। लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर देखी जा सकती है।















