Friday, March 13, 2026
Home देश Ivory Recovered : 10 पीस हाथी दांत बरामद, चौंकाने वाला खुलासा

Ivory Recovered : 10 पीस हाथी दांत बरामद, चौंकाने वाला खुलासा

246

झारखण्ड। Ivory Recovered : झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के कुम्हारटोली मोहल्ला स्थित एक किराये के घर से वन विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 10 पीस हाथी का दांत बरामद किया है। मौके से अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर झारखण्ड, ओडिशा और बिहार के रहने वाले है। गिरफ्तार तस्करो से गहन पुछताछ की जा रही है।

वाइल्ड लाइफ की सूचना पर हुई कार्रवाई

वन विभाग ने बुधवार को हुई इस कार्रवाई की जानकारी मीडिया (Ivory Recovered) को दी। वन प्रमण्डल पदाधिकारी चाईबासा सत्यम कुमार ने बताया कि वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो सेंट्रल रिजनल ऑफिस जबलपुर से इनपूट मिली थी कि चाईबासा में हाथी दांत खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर वन विभाग कर्मियों को लगाया गया और पुख्ता जानकारी होने के बाद कुम्हारटोली स्थित एक भाड़े की घर में छापामारी कर 10 पीस हाथी की दांत के साथ पांच अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

आगे भी हो सकती है बरामदगी

डीएफओ ने बताया कि हाथी के दांत अलग-अगल साईज में हैं। इसलिए इसके मूल्य का आकलन अभी तुरंत नहीं किया जा सकता। महत्वपूर्ण ये है कि तस्कर हाथी की हत्या कर दांत प्राप्त करते है। गिरफ्तार तस्करो से गहन पूछताछ की जा रही है। ओडिशा और बिहार को भी इस संबंध मे सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी अनुसंधान शुरू हुई है। आगे जो भी उपलब्धि होगी उसकी जानकारी दे दी जाएगी।

पहले भी हाथियों की हत्या

आपको बता दें कि इससे पूर्व चाईबासा वन प्रमंडल (Ivory Recovered) में पड़ने वाले मंझारी क्षेत्र के दुबिला जंगल में 19 सितंबर 2020 में भी दांतों की तस्करी के लिए हाथी की हत्या का मामला सामने आया था। घटना के बाद वन विभाग ने काटे गये दांत हाथी के शव से कुछ दूरी पर झाड़ियों से बरामद कर लिया था। इसके अलावा चाईबासा वन प्रमंडल की सीमा से ही सटे ओडिशा के क्योंझर जिले में 15 जून 2020 में दो हाथियों की हत्या के बाद दांत काटकर ले जाने संबंधी मामला सामने आया था। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी क्योंझर जिला अंतर्गत बामेबारी क्षेत्र में एक हाथी की हत्या कर तस्कर दांत काटकर ले गये थे।