Tuesday, April 14, 2026
Home सामाजिक JNU में रामनवमी के दौरान हॉस्टल में मांसाहार परोसने पर भिड़े ABVP...

JNU में रामनवमी के दौरान हॉस्टल में मांसाहार परोसने पर भिड़े ABVP और लेफ्ट गुट में मारपीट, कई छात्र घायल, FIR दर्ज

495

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार देर शाम छात्रों के दो गुटों के बीच नॉनवेज खाने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इसमें कई छात्र घायल हो गए। हिंसक झड़प के बाद दोनों ही गुटों के मेंबर्स ने थाने पर रातभर प्रदर्शन किया। इस मामले पर अब एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

ABVP सदस्यों ने​​​​ लेफ्ट विंग पर रामनवमी पर पूजा नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि आज रामनवमी पर दोपहर 3.30 बजे छात्रों ने पूजा और हवन रखा था। लेफ्ट विंग वालों ने वहां पहुंचकर पूजा नहीं करने दी, बाद में खाने पर विवाद की बात करने लगे।

0.रामनवमी और इफ्तार पार्टी एकसाथ थी

JNU के कावेरी हॉस्टल में रामनवमी और इफ्तार पार्टी एकसाथ थी। इफ्तार पार्टी में नॉनवेज भी रखा गया था। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक गुट का कहना था कि पूजन के दिन नॉनवेज को मेन्यू में नहीं रखना चाहिए।

खाने को लेकर दोनों गुटों में बातचीत अचानक मारपीट में तब्दील हो गई। इधर, जेएनयू मेस विवाद पर वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि किसी के साथ मारपीट की बात सामने नहीं आई है।