Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ Kanker Accident : कांकेर हादसा अपडेट…5 की मौके पर मौत…2 की हॉस्पिटल...

Kanker Accident : कांकेर हादसा अपडेट…5 की मौके पर मौत…2 की हॉस्पिटल लाते समय मौत…अब बचा घायल 8 साल का मासूम…जूझ रहा है मौत से

278

रायपुर। Kanker Accident : कांकेर जिले के कोरर के पास गुरुवार को ट्रक और ऑटो में आमने सामने की भिड़ंत से 7 बच्चों की मौत हुई है। वहीं हादसे में एक बच्चे और ऑटो चालक गंभीर रुप से घायल हैं, जिन्हें देर रात रायपुर के अंबेडकर अस्पताल लाया गया। यहां 4 डाॅक्टरों की निगरानी में घायल 8 साल के मासूम गौतम कुमार मंडावी और ऑटो चालक का इलाज चल रहा है।

केजुअल्टी विभाग में इलाज के बाद वेंटी सपोर्ट पर क्रिटीकल केयर यूनिट में दोनों को शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा कि गौतम के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रेक्चर हुआ है। उनकी हालत अभी गंभीर है। वहीं घटना पर सीएम बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे, प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं।

बीएसएन स्कूल के हैं सभी बच्चे

जानकारी के अनुसार (Kanker Accident) सभी बच्चे बीएसएन स्कूल के छात्र हैं। इस मामले में कांकेर सीएमएचओ अविनाश खरे ने बताया कि आटो में कुल 8 बच्चे सवार थे, जिसमें से 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 3 बच्चों को एंबुलेंस से मेडिकल हॉस्पिटल कांकेर लाया गया था, जिसमें से 2 बच्चों की मौत हो गई है। 1 बच्चे को बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। वहीं ऑटो चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज भी रायपुर में चल रहा। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।