Tuesday, March 24, 2026
Home क्राइम Kanker Crime: पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत, 16...

Kanker Crime: पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत, 16 वर्षीय नाबालिग लापता

406

कांकेर। Kanker News : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुधावा थाना क्षेत्र के बिहावापारा में घर में सो रहे दंपत्ति पर अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला किया है। हमले में घायल दंपती को जिला अस्पताल लाया गया है जहां उपचार के दौरान पति ने दम तोड़ दिया है। महिला के सिर व चेहरे में गंभीर चोट लगी है। फिलहाल घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया है। वहीं 16 वर्षीय नाबालिग हमले के बाद से लापता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। अभी तक लापता नाबालिग की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हमला का कारण भी अज्ञात है।