Friday, April 17, 2026
Home देश Karnataka Assembly Elections 2023 Star Campaigners: कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस के...

Karnataka Assembly Elections 2023 Star Campaigners: कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे सीएम भूपेश बघेल, राज बब्‍बर, जगदीश शेट्टार समेत इनके नाम शामिल

319

नई दिल्ली। Karnataka Assembly Elections 2023 Star Campaigners: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, एलओपी सिद्धारमैया, जगदीश शेट्टार, शशि थरूर शामिल हैं।

सूची से राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता सचिन पायलट का नाम सूची से हटा दिया गया। राज्य में 10 मई को एक चरण में मतदान होगा, जबकि परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटक में आगामी चुनावों में 9.17 लाख से अधिक पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भाग लेंगे।