Tuesday, March 10, 2026
Home क्राइम Killed Wife : उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति ने काट डाला...

Killed Wife : उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति ने काट डाला पत्नी का गला, अवैध संबंघों के शक में पत्नी की हत्या कर पति फरार

197

मेरठ। Killed Wife : मेरठ जिले के तारापुरी इलाके में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। लिसाड़ीगेट थाने के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान तसलीम (50) के रूप में हुई है। उन्होंने मृतक के बेटे वकार अहमद के हवाले से बताया कि घटना के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए हुऐ थे।

पत्नी का काटा गला छुपाई लाश

पुलिस अफसरों के मुताबिक तसलीम का शव सुबह चारपाई पर खून से लथपथ मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लिसाड़ीगेट थाने के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी इसरार अपनी पत्नी तसलीम के चरित्र पर शक करता था।

पत्नी के चाल चलन पर शक

पुलिस ने कहा कि महिला अपने पति को बताए बगैर घर के बाहर चली जाती थी और उसके लौटने पर दोनो में झगड़ा होता था, घटना वाली रात भी दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सिंह ने बताया कि महिला की 35 साल पहले इसरार से शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।