Wednesday, April 22, 2026
Home देश kisan andolan: दिल्ली-एनसीआर जाम, हरियाणा के 8 जिलों में इंटरनेट बंद, बल्क...

kisan andolan: दिल्ली-एनसीआर जाम, हरियाणा के 8 जिलों में इंटरनेट बंद, बल्क एमएसएस भेजने पर भी रोक

381

नई दिल्ली। kisan andolan: दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का आंदोलन का असर सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर भी पड़ा। दिल्ली-एनसीआर जाम के चलते जहां लोग अपने ऑफिस लेट पहुंचे तो दफ्तर के बाद भी घर पहुंचने में काफी वक्त लगा। खरीददारी या रोजमर्रा के काम से निकले लोग भी खासा प्रभावित हुए।

kisan andolan: किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए सरकार ने हरियाणा के 8 जिलों में इंटरनेट और बल्क एमएसएस भेजने पर भी रोक लगा दी है। ताजा जानकारी के अनुसार, किसान 13 फरवरी को दोबारा दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं।जिसके बाद पुलिस का अलर्ट पर रखा गया है।

kisan andolan: नोएडा सेक्टर-18, 16.15 के रास्ते दिल्ली जाते वक्त भी जाम की स्थिति बनी हुई थी। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को ऐसी कोई स्थिति नहीं है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के पास बने पर्थला चौक, परी चौक ग्रेटर नोएडा और चिल्ला बॉर्डर के पास टैफिक स्मूथ रूप से चल रहा है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है।

kisan andolan: किसान संगठनों ने दिया दिल्ली चलो का नारा

kisan andolan: हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों ने एक बार फिर दिल्ली चलो का नारा दिया है। इसके लिए किसान संगठनों के नेता और कार्यकर्ता लगातार हरियाणा और पंजाब में बैठकें कर रहे हैं। बता दें कि गुरुवार यानी 8 फरवरी को केंद्रीय मंत्रियों से हुई मध्यस्थता के बाद भी कोई हल नहीं निकला है।

kisan andolan: किसानों का कहना है कि सरकार हमारी मांगों पर विचार करे, इसके लिए 12 फरवरी तक का समय दिया गया है। इसके बाद हम 13 फरवरी से दिल्ली की ओर कूच करेंगे। किसानों के इस ऐलान के बाद हरियाणा और पंजाब पुलिस भाी अलर्ट हो गई है। किसान दिल्ली कूच से पहले राशन भी जमा कर रहे हैं।