Monday, August 17, 2026
Home देश Kisan Andolan Update: केंद्र के साथ बैठक में किसानों पर दर्ज केस...

Kisan Andolan Update: केंद्र के साथ बैठक में किसानों पर दर्ज केस वापस लेने पर सहमति,जानें कहां फंसा पेंच

296

नई दिल्ली/चंडीगढ़। Kisan Andolan Update: किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच की चेतावनी से पहले सोमवार को चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के मध्य हुई बैठक में किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुई एफआईआर और अन्य मामले वापस लेने पर सहमति बन गई है। वहीं किसानों के सभी प्रकार के लोन और कर्ज माफी पर पेंच फंसा हुआ है।

Kisan Andolan Update: बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान परिसर में हो रही है। केंद्र की तरफ से बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में केंद्रीय नेताओं का रुख नरम है और किसान नेताओं की अहम मांगों पर सहमति बनने के संकेत दिए गए हैं। उम्मीद है कि दिल्ली कूच टल सकता है।

Kisan Andolan Update: किसान संगठनों की प्रमुख मांगें

  • स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार सभी फसलों की एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग।
  • किसानों और खेत मजदूरों की कर्जमाफी की मांग।
  • लखीमपुर खीरी में जान गंवाने वाले किसानों को इंसाफ और आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर सभी दोषियों को सजा की मांग।
  • लखीमपुर खीरी कांड में घायल सभी किसानों को वादे के मुताबिक 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग।
  • किसान आंदोलन के दौरान दर्ज केस रद्द करने की मांग
  • पिछले आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों को नौकरी।
  • 200 दिन मनरेगा की दिहाड़ी मिले।
  • 700 रुपए प्रतिदिन मजदूरी की मांग।
    फसल बीमा सरकार खुद करे।
  • किसान और मजदूर को 60 साल होने पर 10 हजार रुपए महीना मिले।
  • विश्व व्यापार संगठन से खेती को बाहर किया जाए।