Thursday, March 19, 2026
Home दुर्घटना Kondagaon Breaking : कोंडागांव जिले से बड़ी खबर…शिकारियों ने सूअर का शिकार...

Kondagaon Breaking : कोंडागांव जिले से बड़ी खबर…शिकारियों ने सूअर का शिकार करने चलाई गोली…युवक के सिर पर लगी गोली…मौके पर मौत

410

कोंडागांव, 07 जुलाई। Kondagaon Breaking : कोंडागांव जिले से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, केशकाल थाना अंतर्गत गिरगोली गांव में सुअर के शिकार के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। गोली चलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एक बड़ी बंदूक भी जब्त की गई।

गिरगोली में 9 ग्रामीण मिलकर पास के ही जंगल मे जंगली सूअर का शिकार करने गए हुए थे। इनमें से 2 लोगों अपने पास भरमार बंदूक रखे हुए थे। जब एक ओर से कुछ लोगों के द्वारा जंगली सूअर को दौड़ाया तो उसी दल के एक व्यक्ति ने बंदूक चला दी। इससे गोली सुअर को न लगकर दूसरी ओर खड़े अन्य व्यक्ति को लग गई। गोली ग्रामीण युवक के सिर में लगी थी इसलिए उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने केशकाल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। घटना के तुरंत बाद पुलिस पहुंची और मृतक को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम करवाया फिर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वही केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि जिसने गोली चलाया उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। भरमार बंदूक को भी जप्त किये है। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।