Friday, March 13, 2026
Home कोरबा KORBA:कलेक्टर ने गिरदावरी के कार्यो का किया औचक निरीक्षण …रकबों का स्पष्ट...

KORBA:कलेक्टर ने गिरदावरी के कार्यो का किया औचक निरीक्षण …रकबों का स्पष्ट मिलान के दिए निर्देश

281

कोरबा । कलेक्टर संजीव झा ने आज विकासखण्ड करतला के ग्राम नोनबिर्रा में गिरदावरी के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नोनबिर्रा में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की उपस्थिति में उनके द्वारा तैयार किये गये गिरदावरी रिपोर्ट का बारीकी से मिलान किया। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि गिरदावरी कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

राज्य शासन की योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए गिरदावरी रिपोर्ट महत्वपूर्ण होता है। उन्होने गिरदावरी करते समय रकबों में फसलों का स्पष्ट मिलान करते हुए त्रुटि रहित गिरदावरी के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री झा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी का कार्य गंभीरता से करें। गिरदावरी रिपोर्ट में खेत के मेढ़ के वृक्ष, धान के अलावा लगाए गए अन्य फसल, डायवर्टेड भूमि, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के तहत चिन्हांकित भूमि का स्पष्ट उल्लेख किया जाय। कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी में धान के रकबा का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। अद्यतन नक्शे को आधार मानकर गिरदावरी कार्य संपादित करें। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, एसडीएम कोरबा हरिशंकर पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा पात्रे, तहसीलदार करतला पंचराम सलामे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।