Thursday, July 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग:  छत्‍तीसगढ़ से करोड़ों लूट कर फरार इंड्स वेयर चिटफंड कंपनी के...

ब्रेकिंग:  छत्‍तीसगढ़ से करोड़ों लूट कर फरार इंड्स वेयर चिटफंड कंपनी के दोनों डायरेक्टर गिरफ्तार

366

Both the directors of the absconding Inds Ware chit fund company arrested after looting crores from Chhattisgarh

रायपुर/बालोद। छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने इंड्स वेयर इंडस्ट्रीज नाम की चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर्स को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी साल 2019 से फरार थे। कंपनी के खिलाफ मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में कुल 17 केस दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बालोद पुलिस की टीम ने उत्तरप्रदेश के वाराणसी से इंड्स वेयर इंडस्ट्रीज के दोनों फरार डायरेक्टरों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आरोपी अरूणेश (उम्र 42 वर्ष) और बालचंद चौरसिया (उम्र 50) को वहां से गिरफ्तार कर लिया।

अरूणेश मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। वहीं बालचंद ग्राम परीवा पोस्ट ऑफिस सिंहपुर चट्टी गांव के पास थाना फेफना जिला बलिया (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला है।आरोपियों पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।