Saturday, July 27, 2024
HomeकोरबाKorba : कैबिनेट मंत्री लखन से मिले तृतीय वर्ग कर्मी, शुभकामनाएं देकर...

Korba : कैबिनेट मंत्री लखन से मिले तृतीय वर्ग कर्मी, शुभकामनाएं देकर मांगा 7वां वेतनमान और 6वां एरियर्स

कोरबा। जिले को मंत्री का उपहार मिलते ही कर्मचारियों में अपने हित की मंशा और अधूरी मांगें पूरी होने की नई उम्मीद जागी है। यही उम्मीद लेकर तृतीय वर्गीय शासकीय कर्मियों ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से भेंट की। उन्हें मंत्री की पदवी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बुके भेंट कर अभिनंदन किया। साथ में 7वां वेतनमान और 6वां एरियर्स समेत विभिन्न मांगों से अवगत कराते हुए उन्हें पूरा करने की गुजारिश की।

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला कोरबा का प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन से उनके निवास कोहड़िया पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया और मुंह मीठा कर बधाई व शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान कर्मचारी हित से संबंधित मांगें महंगाई भत्ता, सातवां वेतनमान का छठा एरियर्स, प्रदूषण भत्ता, प्रधान पाठक समयमान वेतनमान, पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। जिसे उन्होंने शासन तक पहुंचाकर त्वरित हल करने का आश्वासन दिया। गौरवपूर्ण व उत्साह पूर्ण वातावरण में भेंट मुलाकात और चर्चा हुई। जिसमें संघ के पदाधिकारी, संरक्षक जनार्दन उपाध्याय जिलाध्यक्ष एनके राजवाड़े, कार्यकारी अध्यक्ष विनय सोनवानी, केपी कुलमित्र, टीआर कुर्रे, महेंद्र मिश्रा, विजय यादव, राजेश कुमार साहू, संतोष यादव, दामोदर कुमार, श्यामलाल राठौर, महेंद्र कुमार निषाद, अशोक साहू, ईश्वर यादव, डीआर राठौर, संतोष कुमार साहू, कांति कुमार राठौर, अखिलेश साहू, संतोष कुमार साहू,अशोक महंत, लक्ष्मण यादव, दिलीप साहू, एल एम द्विवेदी, त्रिवेणी राजवाड़े,ईश्वरी यादव, वर्षा सहारे सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं और बधाई देने उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments