Saturday, July 27, 2024
Homeक्राइमKorba : भीख मंगवाने बच्चा चोरी.. आरोपी महिला गिरफ्तार...

Korba : भीख मंगवाने बच्चा चोरी.. आरोपी महिला गिरफ्तार…

कोरबा। कुसमुण्डा थाना के अंतर्गत रोजी मजदूरी करने वाले महिला की बच्चे को किसी ने चोरी कर लिया था और उस बच्चे से भीख मंगवाया जा रहा था। बच्चे के गुम होने के बाद मामले की शिकायत करने के बाद मां खुद खोजबीन में जुट गई और अंत में मां ने ही अपने लाल को खोज निकाला।

 

दरअसल मामला कुछ दिन पहले कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती का है।बस्ती में रहने वाले महेश यादव नामक बालक को किसी ने अगवा कर लिया था। तलाश करने पर जब नतीजा नहीं मिला तो उसकी मां लता यादव ने यहां-वहां खोजबीन शुरू की और फिर पुलिस में रिपोर्ट कराई। इसी दौरान एक जगह से बच्चों के साथ आरोपी महिला मिल गई। बच्चे की मां लता यादव ने बताया कि, कुसमुंडा में रोजी मजदूरी कर अपने और अपने दो बच्चों का भरण पोषण करते आ रही है। एक सप्ताह पहले उसका बेटा अचानक लापता हो गया। बहुत खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी और खुद बच्चे की तलाश में निकल गई. कई जगह ढूंढ रही थी। इसी दौरान बिलासपुर में अपने बेटे को महिला के साथ देखी और महिला के कब्जे से छुड़ाकर किडनैपर की पिटाई कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर आरपीएफ पुलिस हरकत में आई और तत्काल इसकी सूचना कोरबा आरपीएफ को दी. जहां कोरबा स्टेशन पहुंचते ही अगली कार्रवाई शुरू की और इसकी सूचना कुसमुंडा थाना पुलिस को दी गई. बालक ने बताया कि, संबंधित महिला के द्वारा उससे मारपीट करने के अलावा यहां-वहां भीख मंगवाई जा रही थी।भीख नहीं मांगने पर मारती थी।

कोरबा आरपीएफ थाना प्रभारी आर एस चंद्रा ने बताया कि, एक मेमू ट्रेन से बच्चे को कहीं ले जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस और आरपीएफ हरकत में आई। इस दौरान कोरबा में ट्रेन के पहुंचने पर कार्रवाई करते हुए बालक को महिला के कब्जे से बरामद कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments