Saturday, July 27, 2024
HomeकोरबाKorba : हाथी-भालू और 50 फीसदी से ज्यादा हरियाली, गर्भ में कोयले...

Korba : हाथी-भालू और 50 फीसदी से ज्यादा हरियाली, गर्भ में कोयले के लिए सब हो जाएंगे खाली

0 52% ग्रीनरी वाले करतला साउथ के गर्भ में 920 एमटी काला हीरा, अब लगेगी कोल ब्लॉक की बोली

 

कोरबा। रायगढ़ के मांड कोलफील्ड्स में आने वाले कोरबा जिले के करतला साउथ में कोयले का भंडार है। इसके 36.4 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्रफल वाले जंगल में 52 प्रतिशत हरियाली कवर होती है, जिसके गर्भ में 920 मिलियन टन कोयला रिजर्व है, जिसकी नीलामी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि हरे भरे जंगल से लबरेज यह क्षेत्र हाथी भालू व अनेक वन्य प्राणियों और दुर्लभ वनस्पतियों का घर है, जो कोल उत्खनन से उजड़कर बेजार हो जाएगी।

कोयला मंत्रालय भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर के चार राज्यों में कमॅर्शियल कोल माइनिंग के तहत 9वें दौर की नीलामी की प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया है। इन चार राज्यों में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, झारखंड एवं तेलंगाना शामिल हैं, जिनमें स्थित कुल 26 कोल ब्लॉक्स की नीलामी होगी। इस नीलामी सूची में छत्तीसगढ़ के 8 कोयला खदानों को सम्मिलित किया गया है। इनमें कोरबा जिले में स्थित करतला नार्थ एवं करतला साउथ कोल ब्लॉक भी है। दोनों कोल ब्लॉक के 50 फीसदी क्षेत्र में घना जंगल है। यह इलाका हाथी और भालू के विचरण वाला है। करतला को जून 2022 में भी नीलामी में शामिल किया गया था, लेकिन इसके लिए बोली नहीं लगी थी।

हाथी-भालू का घर, करतला नार्थ में 51 प्रतिशत ग्रीनरी

इसके अलावा करतला नॉर्थ में भी कोयले के अकूत भंडार पर भी ब्लॉक के लिए बोली लगेगी।
करतला नार्थ मांड रायगढ़ कोलफिल्ड्स के अंतर्गत है, जिसके 36.4 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्रफल में भी 51 प्रतिशत ग्रीन कवर होता है। इस एरिया में कुल 690 मिलियन टन कोल रिजर्व है, जिसकी नीलामी भी की जाएगी।

19 फरवरी से 20 मार्च तक नीलामी का शेड्यूल

कोयला मंत्रालय के शेड्यूल के अनुसार बोली जमा करने की अंतिम तारीख 19 फरवरी है। तकनीकी बोली 20 फरवरी को खुलेगी। जमा बोलियों का परीक्षण 21 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। ऑक्शन 7 मार्च से 20 मार्च के बीच होगा।

 

छत्तीसगढ़ के इन कोल ब्लॉक की होगी नीलामी

बैसी
कोलफील्ड्स : मांड रायगढ़
जिला : रायगढ़
क्षेत्रफल : 15.0 Sq. km
ग्रीन कवर : 21%
कोल रिजर्व : 140 MT

 

भटगांव-II एक्सटेंशन (बोझा)
कोलफील्ड्स : बिश्रामपुर
जिला : सूरजपुर
क्षेत्रफल : 33.76 Sq. km
ग्रीन कवर : 7%
कोल रिजर्व : 36.68 MT

भटगांव-II
कोलफील्ड्स : बिश्रामपुर
जिला : सूरजपुर
क्षेत्रफल : 33.76 Sq. km
ग्रीन कवर : 16%
कोल रिजर्व : 43.45 MT

झारपालम टांगरघाट
कोलफील्ड्स : मांड रायगढ़
जिला : रायगढ़
क्षेत्रफल : 13.25 Sq. km
ग्रीन कवर : 1%
कोल रिजर्व : 697.76 MT

सेंदूर
कोलफील्ड्स : तातापानी रामकोला
जिला : बलरामपुर
क्षेत्रफल : 7.0 Sq. km
ग्रीन कवर : 3%
कोल रिजर्व : 116.69 MT

करतला नार्थ
कोलफील्ड्स : मांड रायगढ़
जिला : कोरबा
क्षेत्रफल : 36.4 Sq. km
ग्रीन कवर : 51%
कोल रिजर्व : 690 MT

करतला साउथ
कोलफील्ड्स : मांड रायगढ़
जिला : कोरबा
क्षेत्रफल : 36.4 Sq. km
ग्रीन कवर : 52%
कोल रिजर्व : 920 MT

कुशाहा
कोलफील्ड्स : सोनहत
जिला : कोरिया
क्षेत्रफल : 13.38 Sq. km
ग्रीन कवर : 20%
कोल रिजर्व : 67.92MT

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments