Saturday, March 21, 2026
Home सामाजिक KORBA: अब यह तिराहे का नाम होगा ” मुंशी प्रेमचंद.. और इस...

KORBA: अब यह तिराहे का नाम होगा ” मुंशी प्रेमचंद.. और इस उद्यान का नाम सहस्रबाहु…

873

कोरबा। साहित्यकार दिलीप अग्रवाल की मांग पर सदन ने सर्व सम्मति से पारित करते हुए इतवारी बाजार जाने वाली आदर्श रेडीमेड के सामने तिराहे को मुंशी प्रेमचंद के नाम से नामकरण करने की सहमति जताई है। इसी तरह देव कुमार कौशिक की मांग को स्वीकार करते हुए गौ माता चौक के समीप बने उद्यान का नाम सहस्त्रबाहु रखने का प्रस्ताव पास किया गया है ।

बता दें कि पंडित मुकुटधर पाण्डे साहित्य समिति कोरबा के अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल ने 29 जुलाई 22 को पत्र लिखकर महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के नाम शहर के किसी चौक चौराहे का नामकरण करने की मांग की थी। उनके मांग पर सदन में चर्चा करने के बाद आदर्श रेडीमेड के सामने इतवारी बाजार जाने वाले तिराहे को मुंशी प्रेमचंद के नाम से नामकरण करने का प्रस्ताव पारित किया है। इसी तरह प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौजिया कालर) समाज के अध्यक्ष देव कुमार कौशिक की मांग पर गौ माता चौक के समीप बने गार्डन को सहस्त्रबाहु के नाम से नामकरण करने की मुहर लगाई है।