KORBA: कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति के अध्यक्ष बनें विजय… तो संरक्षक की जिम्मेदारी हरीश को…

591

कोरबा। कन्नौजिया राठौर समाज के नव चेतना समिति के नए कार्यकरणी का चयन किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष विजय राठौर को बनाया गया तो संरक्षक की जिम्मेदारी हरीश राठौर को सौंपा गया हैं।

 

बता दें कि कोरबा परिक्षेत्र अध्यक्ष नंदकिशोर साव की उपस्थिति में कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति के आगामी 3 साल के लिए पदाधिकारीयो का चयन किया गया।संरक्षक हरीश कुमार राठौर ,उप संरक्षक गोविंद कुमार राठौर अध्यक्ष विजय कुमार राठौर, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर, सचिव परमानंद राठौर, सह सचिव तुमेस्वर राठौर कोषाध्यक्ष घनश्याम राठौर उप कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर,ऑडिटर संजीव राठौर, दिनेश राठौर, मनीष राठौर,पांच संगठन समन्वयक दिनेश राठौर ,गोपाल राठौर ,भुपेन्द्र राठौर ,मनीष राठौर ,कृष्णा राठौर का चयन संगठन मे आपसी समन्वय व सूचना के बेहतर प्रसारण हेतु किया गया। आगमी 1 जुन से समाज के बच्चों हेतु निशुल्क आवासीय कोचिंग क्लासेस चलाने का निर्णय लिया गया। जिसके संचालन राठौर विकास फाउंडेशन के माध्यम से किया जाना है।