Monday, March 30, 2026
Home राजनीति KORBA: कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक केरकेट्टा.. बोले हमारे छत्तीसगढ़ीहा मुख्यमंत्री...

KORBA: कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक केरकेट्टा.. बोले हमारे छत्तीसगढ़ीहा मुख्यमंत्री ने खेल को दिया बढ़ावा…

404

कोरबा। पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा आज कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ीहा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने स्थानीय खेलो को बढ़ावा दिया। अब पारंपरिक खेल के खिलाड़ी भी अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर गांव का नाम रौशन कर रहे है।


बता दें कि पाली तानाखार विधायक व मुख्यमंत्री अधोसंरचना के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोहित राम केरकेट्टा ने अपने सघन दौरा कार्यक्रम के तहत पाली ब्लॉग के ग्राम पंचायत केराकछार में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हमर सरकार गांव में रहने वाले किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे है। कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य गणराजसिंह कंवर, जनपद उपाध्यक्ष नवीन सिंह, ग्राम पंचायत केराकछार के सरपंच श्रीमति रामकुमारी टेकाम, डी के आदिले, एकनाथ बंजारे एवं कांग्रेस कार्यकर्ता गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।