Thursday, March 12, 2026
Home Breaking KORBA: गितेश को मिलेगा छग खेल अलंकरण पुरस्कार

KORBA: गितेश को मिलेगा छग खेल अलंकरण पुरस्कार

172

कोरबा – **गितेश कुमार यादव** पिता धनाऊ यादव, माता डिंपल यादव, कोरबा के रहने वाले हैं, जिन्होंने 42वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, गोवा में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर कोरबा का नाम रोशन किया है। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

गितेश की इस सफलता के पीछे उनके कोच भरत कुमार यादव, भानु यादव, सेद कुमार यादव और कृष चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कोरबा में तीरंदाजी को जीवित रखने वाले श्री सतीश कुमार शर्मा सर और छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश मुरारका सर ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

गितेश कोरबा जिले के एसईसीएल सेंट्रल स्टेडियम में प्रतिदिन तीरंदाजी का प्रशिक्षण लेते हैं और उनकी यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है।