कोरबा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हमारी सरकार बनते ही प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए गृहलक्षमी योजना लागू कर दी जाएगी। हमने अपनी माताओं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का जो वादा किया, उसे निभाने का संकल्प लिया है। आईडी योजना के तहत प्रत्येक महिला के खाते में वर्ष में दस हजार रुपए आएंगे।
यह बाते कटघोरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहीं। उन्होंने बताया कि बहनें इस योजना से आर्थिक तौर पर आत्मसक्षम बनेगी। किसी घर परिवार का आधार नारी होती है अगर उन्हें सबला कर लिया जाए तो पूरा परिवार समृद्ध बन सकेगा। यही हमारी कांग्रेस की सरकार की मंशा है, जिसे हासिल करते हुए योजनाएं बनाई गई और आगे भी प्रदेश की जनता को खुशहाल बनाने का यह अभियान जारी रहेगा। श्री कंवर ने बयाया कि गृहलक्ष्मी योजना का उद्देश्य परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संभालने वाली और आत्मनिर्भर जीवन जीने के सपने को साकार करने वाली राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।































