Tuesday, March 17, 2026
Home कोरबा Korba : जब फिसली अमित शाह की जुबान.. बोले BJP सरकार बनी...

Korba : जब फिसली अमित शाह की जुबान.. बोले BJP सरकार बनी तो प्रति एकड़ 21 किलो खरीदेंगे धान…

291

कोरबा। फायरब्रांड नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संबोधन के दौरान जुबान फिसल गई और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की जगह कह दिया 21 किलो धान खरीदेंगी सरकार।

बता दें कि सेकेंड फेज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरबा घंटाघर में भाजपा प्रत्याशी लखन के पक्ष में चुनाव प्रचार कर वोट मांगने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूंजीपति के खिलाफ माध्यम वर्गीय परिवार का लखन देवांगन चुनाव लड़ रहा है। लखन को जीताकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है। गृह मंत्री अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश की सरकार सिर्फ घोटाले की सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने कहा प्रदेश में सरकार बनी तो हर विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार की दर से साल में 12 हजार रु मिलेगा। ये मोदी की गारंटी है जो मिलेगा ही। भूपेश की सरकार हर काम के एवज में भ्रष्टाचार कर प्रदेश की जनता को सिर्फ लूटा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की जगह 21 किलो धान खरीदने की बात कही।