Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ KORBA : जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलजुलकर...

KORBA : जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलजुलकर करे काम: अश्विनी कुमार

256

 

0.केंद्रीय राज्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में योजनाओं की समीक्षा

कोरबा।भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत, जिला प्रशासन के वरिय अधिकारियों और जनप्रतिनिधिगण की मौजूदगी में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री जिले के मीडिया कर्मियों से प्रेसवार्ता कार्यक्रम में रूबरू हुए। चौबे ने बताया कि बैठक में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा जिले में हुए विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

पत्रकारों से उन्होंने कहा कि जिले के विकास की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधिगण का भी है। जनता का कल्याण करना ही हम सब का लक्ष्य है।सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जनता को लाभांन्वित करने के लिए पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर सब मिल जुलकर जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करें।

समीक्षा बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, रामपुर विधायक ननकी राम कंवर, कलेक्टर रानू साहू, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, डीएफओ कोरबा प्रियंका पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर ममता यादव सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण और अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।