Thursday, September 17, 2026
Home देश PDS में शासन के गाइडलाइन के मुताबिक हो रहा राशन वितरण… केंद्र...

PDS में शासन के गाइडलाइन के मुताबिक हो रहा राशन वितरण… केंद्र की स्कीम है अलग…

481

कोरबा । केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के जिला भ्रमण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण का निरिक्षण किया इस दौरान केंद्र सरकार के गाइडलाइन के आधार पर राशन न मिलने की जानकारी मिली तो मंत्री भी चौक गए और गरीबो को मिलने वाली राशन विरतण प्रणाली को दुरुस्त करने की बात कही। खाद्य विभाग से जुड़े जानकारों की माने तो राज्य सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक सभी राशनकार्ड धारियों को राशन का वितरण हो रहा है।

बता दें कि आज केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के जिला भ्रमण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचे थे जंहा मंत्री का कहना था कि केंद्र से प्रति सदस्य 5 किलो चावल राज्य सरकार को दिया जा रहा पर पीडीएस संचालक दुकानदार उसे वितरण नही कर रहे। मंत्री ने प्राथमिकता कार्ड धारियों से पूछा कि चावल आपको कितना मिलता है तो 4 सदस्य वाले प्राथमिकता कार्डधारियों ने बताया कि 40 किलो इस पर मंत्री गुस्साए व पीडीएस संचालक पर भड़क गए । उनके हिसाब से प्रति सदस्य के दर से 5 किलो मिलना चाहिए , पर सरकार द्वारा प्राथमिकता कार्डधारियों पर 4 सदस्यों पर 40 किलो देने का ही प्रावधान है इसके साथ ही प्राथमिकता कार्डधारी जिनमे 1-3 सदस्य हैं उन पर सरकार द्वारा अतिरिक्त आवंटन नही दिया गया है । उन्हें 35 किलो चावल की ही पात्रता है । इस पर भी मंत्री भड़क उठे । हलाकि राज्य सरकार के गाइडलाइन की जानकारी देने के बाद शांत हुए और राशन वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने की बात कही।


क्या है राज्य सरकार का गाइडलाइन

खाद्य विभाग के जानकारों की माने तो अंत्योदय कार्डधारियों के तीन सदस्य तक 35 किलो और तीन सदस्य के बाद प्रति सदस्य के हिसाब से 5 किलो राज्य का और 5 किलो केंद्र का अतिरिक्त चावल देने का प्रावधान है यानि कार्ड में 5 सदस्य होने पर 50 किलो राशन की पात्रता है।

केंद्र सरकार की ये है गाइडलाइन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और आर्थिक दृष्टि से कमजोर है। इसके अलावा मध्यम वर्ग के लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति के 5 किलो गेेहूं या चावल दिया जाता है। ये लाभार्थी को मिलने वाले उसके कोटे से अलग होता है। यानि लाभार्थी अपने राशन कार्ड से अपना निर्धारित कोटा लेने के बाद इस योजना के तहत मिलने वाले फ्री राशन का लाभ भी ले सकता है।