Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking KORBA: ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स पर जीएसटी टीम ने की छापेमारी, देर रात तक...

KORBA: ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स पर जीएसटी टीम ने की छापेमारी, देर रात तक चलती रही कार्रवाई

174
Oplus_131072

कोरबा- कोरबा में जीएसटी का छापा पड़ा है। चार वाहनों में आई टीम ने बुधवार की रात कोरबा मुख्य मार्केट में संचालित ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में छापा मारा। विभाग की इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों में हड़कंप की स्थिती देखी जा रही है।

जीएसटी की टीम ने दुकान के सभी दस्तावेजों की जांच की। संचालक पवन अग्रवाल से भी विस्तृत पूछताछ की गई है। देर रात तक विभाग की कार्रवाई चलती रही,जिससे क्षेत्र में गहमा गहमी की स्थिती बनी रही।