Thursday, March 12, 2026
Home पुलिस KORBA: नवपदस्थ नगर कोतवाल रूपक ने दिया वचन.. अपराध पर नियंत्रण और...

KORBA: नवपदस्थ नगर कोतवाल रूपक ने दिया वचन.. अपराध पर नियंत्रण और पब्लिक के लिए होगा समर्पण…

431

कोरबा। एसएचओ रूपक शर्मा ने आज कोतवाली थाना पहुंचकर का प्रभार लिया हैं। उन्होंने कहा है कि अपराध पर नियंत्रण और जनता के लिए समपर्ण काम पहली प्राथमिकता रहेगा।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक संताेष सिंह द्वारा जारी किए गए तबादले के बाद निरीक्षक ने नए थानों का प्रभार संभालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ऑनेस्ट ऑफिसरो की सूची में शामिल व सक्ति थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया है। उन्होंने पदभार संभालते हुए कहा हैं कि अपराध पर नियत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। वही आम जनता के लिए पुलिस सहयोगी के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच मित्रवत ब्यवहार बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।जिससे पब्लिक अपनी समस्या को बेहिचक बता सके और अपराधियों पर शिकंजा कसा सकें। आपको बताते चले कि श्री शर्मा के नगर कोतवाल बनने से शहर के भीतर घट रही घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद हैं।