Wednesday, October 21, 2026
Home पुलिस KORBA: पहाड़ी में शव मिलने से फैली सनसनी… पहचान के बाद जांच...

KORBA: पहाड़ी में शव मिलने से फैली सनसनी… पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार….

537

कोरबा। पाली थाना के अंतर्गत आने वाले चैतुरगढ़ के पहाड़ी में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस को मृतक का पहचान के बाद अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार हैं।

बता दें कि चैतुरगढ़ की पहाड़ी पर खाई में इस ओर गए लोगों की नजर शव पर पड़ी तो पाली थाना में सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के आधार पर शव की पहचान दवा नेटवर्क मार्केटिंग का काम करने वाले शिव कुमार साहू (45) के रूप में हुई। परिजनों को शिनाख्त के लिए मौक्े पर बुलाया गया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर से पर्दा उठ पाएगा। इसके बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।