Tuesday, October 20, 2026
Home Breaking KORBA: पुलिस अधिकारी ने सरपंच प्रत्याशी का शराब पिया, सस्पेंड

KORBA: पुलिस अधिकारी ने सरपंच प्रत्याशी का शराब पिया, सस्पेंड

144

The Duniyadari: कोरबा- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के दौरान एक पुलिस की चुनाव ड्युटी लगाई गई थी लेकिन वह अपना काम छोड़ प्रत्याशी के घर शराब पीने चला गया। कुसमुंडा थाने में पदस्थ एसआई दादू मईयर को ग्राम पंचायत पाली के नुनेरा गांव में चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, SI मईयर शराब के नशे में धुत अवस्था में एक प्रत्याशी के घर शराब पीने पहुंच गए। ग्रामीणों और दूसरे प्रत्याशी ने उन्हें वहां देख लिया। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मामले की सूचना SP सिद्धार्थ तिवारी और चुनाव अधिकारी को दी गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने के बाद एसआई को वहां से ले जाया गया। एसपी के आदेश पर एसआई का मेडिकल टेस्ट कराया गया। जांच में शराब का सेवन पाए जाने पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया।