KORBA: भरोसा पर अभी भी प्रशासन का भरोसा.. या प्रशासन के भरोसे टिके ट्रांसफरी अंगदी पांव.. 24 दिन बाद नही हुए भारमुक्त…

301

कोरबा। डीएमएफ के नोडल अधिकारी बने सयुंक्त कलेक्टर भरोसा पर अभी भी प्रशासन भरोसा जता रहा है। तभी तो ट्रांसफर के 24 दिन बाद भी साहब भारमुक्त नही हुए है।

 

बता दें कि राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की थी जिसमें कोरबा डीएमएफ शाखा के नोडल अधिकारी भरोसा राम ठाकुर  और संयुक्त कलेक्टर कोरबा से संयुक्त कलेक्टर मुंगेली स्थानांतरित किये गए हैं। आदेश के लगभग 24 दिन बीतने के बाद भी साहब डीएमएफ मद में डंडी मार रहे है। हां ये बात अलग अलग है अब वे खनिज शाखा के कुर्सी में न बैठकर कलेक्टोरेट कार्यालय के नीचे कार्यालय से विभागीय काम को ऑपरेट कर रहे है।