Friday, August 28, 2026
Home Breaking KORBA: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, चुनाव संचालन की सफलता...

KORBA: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, चुनाव संचालन की सफलता पर दी शुभकामनाएं

217

The Duniyadari: कोरबा- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कोरबा जिले के कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान नरेंद्र देवांगन, आरिफ खान और आत्माराम पटेल भी उनके साथ उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सफलतापूर्वक संपन्न होने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन की सराहना की। साथ ही, कलेक्टर और प्रशासनिक टीम को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।