कोरबा। प्रदूषण की मार झेल कोरबा को मेडिकल सुविधा के लिए अब स्थानीय लोगों को महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। 100 सीटर चिकित्सा महाविद्यालय को मान्यता मिलने से शहर सहित आसपास के लोगों में हर्ष ब्याप्त हैं। चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 100 एकड़ जमीन आबंटन हो चुका हैं। झगरहा में बहुत जल्द बिल्डिंग का निर्माण होगा।
यह बात केबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए लगातार मैंने मांग रखी है और उसे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री ने पूरा भी किया हैं। उन्होंने कहा कि अशोक वाटिका का निर्माण हो या एसईसीएल के सड़को की मरम्मत सभी के लिए फंड उपलब्ध हुआ। ज्यादातर कार्य प्रगति पर हैं। आने वाले समय में निर्माण कार्य का लाभ शहर वासियों को मिलेगा।
पूर्व कलेक्टर शहर के विकास में बनीं रोड़ा
प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल कहा कि पूर्व कलेक्टर शहर के विकास में रोड़ा बन रही थी। उनके आचरण की वजह से उन्हें सजा भी मिली।सरकार ने उसे समय से पहले ट्रांसफर कर दिया।पूर्व कलेक्टर जनता का काम छोड़ सिर्फ टेरर बनाकर वसूली का काम करती रही। उनके निष्क्रियता की वजह से विकास की रफ्तार धीमी रही।
भीख मांगने से सड़क नही बनता
राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि सड़क को लेकर भाजपा की नौटंकी सभी ने देखा हैं। भीख मांगकर सड़क बनाने का आंदोलन कर निगम को बदनाम करने की साजिश की , पर उनको यह पता होना चाहिए की भीख मांगने से सड़क नही बनती। अगर भाजपा के नेताओ को भीख मांगकर ही सड़क बनाना है तो वे एक सड़क का चिन्हांकन कर ले और उसे बनाकर दिखाए। उन्होंने कहा की सड़क के सिलकोट कही खराब हुआ है तो उसे ठेकेदार बारिश के बाद अपने खर्चे से निर्माण कराएगा।