Tuesday, September 22, 2026
Home देश एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे जा गिरी तेज रफ्तार BMW, टुकड़ों में...

एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे जा गिरी तेज रफ्तार BMW, टुकड़ों में मिली ड्राइवर की लाश

488

Speeding BMW fell 20 feet below the expressway, driver’s body found in pieces

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह एक BMW स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी, जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दुर्घटना इतना भयंकर थी कि BMW कार के परखच्चे उड़ गए. मृतक भरत का शव भी कई टुकड़ों में मिला।

घटना थाना दनकौर क्षेत्र के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह हरियाणा का रहने वाला भरत अपने दोस्त गौरव के साथ BMW स्पोर्ट्स कार से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेस-वे से जा रहा था। जब BMW कार गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे जा गिरी।

इस हादसे में 20 साल के भरत की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, उसका दोस्त गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।