Saturday, March 14, 2026
Home कोरबा KORBA: रफ्तार का कहर, रेत लोड ट्रैक्टर की चपेट से दो घायल…...

KORBA: रफ्तार का कहर, रेत लोड ट्रैक्टर की चपेट से दो घायल… घायलों का चल रहा उपचार…

312

कोरबा। शहर में रफ्तार का कहर कम होने का नाम नही ले रहा है। आज फिर तेज रफ्तार रेत लोड ट्रेक्टर ने दो लोगो को चपेट में लिया है। हादसे में दो लोगो को चोटें आई है। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

बता दें कि आज मेन रोड रानी धनराज कुंवर हॉस्पिटल के समीप सड़क पार कर दो लोगो को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चपेट में लिया हैं। ड्राइवर की लापरवाही से हुए हादसे में दो लोग घायल हुए है। आपको बताते चले कि दिन में जिस कदर रेत ट्रैक्टर मुख्य मार्ग पर फर्राटे भर रहे है उससे बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता। नौशिखिये ड्रायवरों की रफ्तार के कहर से सड़क पर चलने वाले लोग सकते में है। मजे वाली बात यह कि जो ट्रैक्टर मुख्य मार्ग पर फर्राटे भर रहे ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई तो दूर उल्टा इन रेत ट्रांसपोर्टरों पर पुलिस मेहरबान है। वही वजह है कि इन ट्रैक्टर चालको के हौसले बुलंद है।

देंखे वीडियो…