Sunday, September 20, 2026
Home Breaking KORBA: व्यक्ति ने क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर पर थप्पड़ से किया हमला,...

KORBA: व्यक्ति ने क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर पर थप्पड़ से किया हमला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

222
Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा- कोरबा जिले में बच्चे का गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पिता ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। इसका CCTV भी सामने आया है। घटना 16 जून की है। कोसाबाड़ी में डॉक्टर सुबोध थवाईत अपने चेंबर में बैठे थे, तभी पिता ने पहले गेट बंद करवाया। फिर मोबाइल में कुछ तस्वीरें दिखाई और एक थप्पड़ जड़ दिया।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। डॉक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके मुताबिक, पिता का आरोप है डॉक्टर सुबोध ने उनके 5 साल के बेटे को टीका लगाया था जिसके बाद बच्चे के जांघ में इंफेक्शन हो गया था। तब डॉक्टर ने सर्जरी कराना पड़ेगा बोलकर परिजनों को डरा दिया था।

जब परिजनों ने रायपुर के निजी अस्पताल से इलाज कराया जिससे बच्चे की हालत में सुधार हो गया। तब नाराज पिता 1 महीने बाद कोरबा के डॉक्टर सुबोध के क्लीनिक पहुंचा और आपके गलत इलाज से बच्चे की तबीयत बिगड़ी ऐसा बोलकर थप्पड़ जड़ दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बचाव में डॉक्टर ने भी उसका हाथ पकड़ लिया था। फिर वहीं मौजूद शख्स ने बाहर से और लोगों को बुलाकर लाया जिससे मामला शांत हुआ। मरीज के पिता का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उल्टा मरीज को लेकर डराने लगे।