Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking KORBA: नशीली टेबलेट के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

KORBA: नशीली टेबलेट के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

183
Oplus_131072

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का (रा.पु.से.) के द्वारा जिला में अवैध करोबार पर शिकंजा कसने हेतु सभी थाना /चौकी प्रभारीगण को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है.

उक्त आदेश के परिपालन में मुखबीरों को सक्रिय किया गया जिसके बाद दिनांक 04.09.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्त्ति शहर के बीच सुनालिया पुल की ओर से भारी मात्रा में नशीली दवाई लेकर शारदा विहार की ओर बिकी करने के लिए आने वाला है. सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराते निर्देश प्राप्त कर एनडीपीएस के प्रावधानो के अंतर्गत विधिवत् कार्यवाई करते हुए आरोपी महेश कुर्रे के कब्जे से 170 नग ALPRAZOLAM TABLET एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी-12, ए.सी.–2950 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक एम.बी. पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, सउनि अगर जायसवाल, आर. गंगाराम डांडे, आर.

संजय रात्रे थाना कोतवाली से मप्र. आर. सुनीता कश्यप, ग.आर. अलिसा टोप्पो, म.आर. रितु भगत एवं अन्य, साबयर सेल कोरबा से प्रआर. गुना राम सिन्हा, आर आलोक टोप्पो, सुशील यादव एवं अन्य स्टाफ के द्वारा कार्यवाही की गई.