Thursday, December 7, 2023
Homeकोरबा Korba breaking: अवैध कोल डिपो पर SDM की दबिश.. कोल माफियाओं में...

 Korba breaking: अवैध कोल डिपो पर SDM की दबिश.. कोल माफियाओं में मचा हड़कंप…

कोरबा। करतला थाना कब अंतर्गत चल रहे अवैध कोल डिपो पर एसडीएम की टीम ने दबिश दी है। प्रशासन की टीम की दबिश के बाद जिले के काले कारोबारियो में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि कोरबा एसडीएम सीमा पात्रे के नेतृत्व में आज राजस्व और माइनिंग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध कोल डिपो को सील कर दिया है। राजस्व टीम ने यार्ड में खड़े 5 ट्रिप ट्रेलर और 2 ट्रैक्टर को भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इस अवैध यार्ड में कोयला अनलोडिंग कर कोयला की तस्करी की जा रही थी। जिसकी शिकायत के बाद राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मार कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को जब्त किया है। बताते चले कि इसके पूर्व में भी इस अवैध डिपो पर प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की थी। इसके बाद फिर से कोयला का बाजार सजना शुरू हो गया था।

 

कौन है सरगना

 

बताते चले कि इसके पूर्व में भी करतला के अवैध कोल डिपो पर कार्रवाई की गई थी। जिसमे जमीन मालिक पर सारा ठीकरा फोड़ा गया था। इस बार भी वही कहानी दोहराया गया है। जबकि कोयला तस्करी करने वाले मुख्य सरगना तक प्रशासन की टीम नही पहुंच सकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments