KORBA Breaking: जनप्रतिनिधि को सरकारी जमीन पर कब्जा करना पड़ा भारी, पार्षद की गई पार्षदी कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

0
380

कोरबा। नगर पंचायत छुरी के अध्यक्ष श्रीमती नीलम देवांगन की शिकायत पर कलेक्टर संजीव झा ने बड़ी कार्रवाई की है। जमीन पर कब्जा करने वाले पार्षद को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।

 

बता दें कि कलेक्टर संजीव झा ने बेजाकब्जा करने वाले जनप्रतिनिधि छुरी के वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद हीरा लाल यादव के प्रकरण में सुनवाई करते हुए आदेश जारी किया है। जारी आदेश में लिखा है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि का शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जाना गंभीर प्रकरण है, जिससे न केवल जनता में नकारात्मक संदेश जाता है, बल्कि कानून विधि और व्यवस्था का कानूनी रूप से पालन करने वालों का मनोबल ध्वस्त होता है। ऐसे प्रकरणों में यदि उचित कदम न उठाया गया, तो शासकीय भूमियों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को प्रश्रय मिलेगा। अंत में संजीव कुमार झा, कलेक्टर, जिला कोरबा (छ.ग.) छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 41(1) (क) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए हीरालाल यादव, पार्षद, वार्ड क्र. 09, नगर पंचायत छुरीकला को पार्षद यद से पदच्युत करने का आदेश पारित किया है। हीरालाल यादव वर्तमान के शेष अवधि के लिए पार्षद होने के पात्र नही होंगे

पढ़े आदेश

 

DocScanner Dec 19, 2022 7-41 PM