Sunday, March 15, 2026
Home कोरबा Korba Crime: बंद कमरे में संदिग्ध हालत में मिली ड्राइवर की जली...

Korba Crime: बंद कमरे में संदिग्ध हालत में मिली ड्राइवर की जली हुई लाश, मौके पर पुलिस मौजूद

478

कोरबा। CG Crime: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के बेलगरी नाला बस्ती में रहने वाले ट्रक चालक की जली हुई लाश संदिग्ध परिस्थितियों मिली है। मृतक का नाम अकबर अली (36 वर्ष) है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर अकबर अली चंदन कुमार की गाड़ी चलाता था। ये ट्रक बालको प्लांट के लिए इस्तेमाल होता था। सोमवार को वाहन की मरम्मत कराने के बाद वह अपने घर लौट गया, जहां मंगलवार उसकी जली हुई लाश संदिग्ध हालत में पाई गई ।

बताया जा रहा है कि शव के पेट, सीने, बांह के हिस्से पर जलने के निशान हैं। मामला हत्या का है या आत्म हत्या इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।