Saturday, October 31, 2026
Home Breaking KORBA : गीता देवी मेमोरियल मल्टीसिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. बृजलाल...

KORBA : गीता देवी मेमोरियल मल्टीसिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. बृजलाल कवाची नहीं रहे, शोक की लहर

434
Oplus_131072

कोरबा–  कोसाबाड़ी चौक में संचालित गीता देवी मेमोरियल मल्टीसिटी हॉस्पिटल के संचालक व कोरबा निवासी डॉ. बृजलाल कवाची नहीं रहे। आज बुधवार सुबह उन्होंने रायपुर में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था।

उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों सहित चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पूर्व में डॉ. बृज लाल कवाची बालाजी ट्रामा सेंटर कोरबा में अपनी सेवाएं दिए, बाद में स्वयं का गीता देवी मेमोरियल मल्टी सिटी हॉस्पिटल प्रारंभ किया जहां वे सेवाएं दे रहे थे।

वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम कांकेर में किया गया। उपस्थित जनों ने उन्हें नाम आंखों से अंतिम विदाई दी