Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking Korba : कटघोरा थाने के कटघरे में कौन थानेदार करेगा “तम्मा तम्मा...

Korba : कटघोरा थाने के कटघरे में कौन थानेदार करेगा “तम्मा तम्मा लोगे..” किसके भाग फूटेगा लड्डू..?

300

कोरबा। विवादित कार्यशैली के धनी कहे जाने वाले निरीक्षक तेज प्रताप यादव के सस्पेंड होते ही कौन बनेगा कटघोरा थानेदार की चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस महकमें के अंदरखाने में चली चर्चा में तो यह भी है क्या फिर बदलेगा अन्य थाने का प्रभार..!

Big Breaking:SP ने की बड़ी कार्रवाई.. कटघोरा T I तेज प्रताप को किया सस्पेंड…

बता दें कि कटघोरा थानेदार के निलंबित होते ही जिले के अन्य थाने में पदस्थ लाइन में दिन काट रहे निरीक्षकों के मन मे लड्डू फूटने लगा लगें हैं और कहने लगे काश… हमारा पोस्टिंग कटघोरा के लिए हो जाता तो…!  मन मे लड्डू फूटना इस कारण से भी स्वाभाविक है क्योंकि कटघोरा है धन्ना सेठो का नगर, सो इस लिहाज से सामाजिक और आर्थिक संपन्नता वाला थाना है।यही कारण है कि हर थानेदार एक बार कटघोरा थाने में थानेदारी करना चाहता है।

कोरबा: CEO मिर्झा निकला करोड़ो के आसामी..ED के छापे में मिले कई शहरों में प्लाट…

सो जिले के सभी थानेदारो के मन में कटघोरा जाने का लड्डू फुट रहा है। हालांकि  मन मे लड्डू फूटने भर पोस्टिंग नही मिलेगी। पुलिस के जानकारों की माने कप्तान के सोच के अनुरूप काम करने वाले निरीक्षकों को ही पोस्टिंग मिलेगी।