Sunday, October 25, 2026
Home Breaking KORBA NEWS : 237 लावारिस वाहनों की नीलामी से सरकार को 13.74...

KORBA NEWS : 237 लावारिस वाहनों की नीलामी से सरकार को 13.74 लाख का राजस्व

283

The Duniayadari :कोरबा– कोरबा जिले के विभिन्न थानों में वर्षों से खड़े 237 लावारिस वाहनों की नीलामी 27 नवंबर 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 13,74,500 रुपये की बोली लगाई। यह राशि सरकार के खाते में जमा की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कोरबा,  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना उरगा, बालको, सिविल लाइन्स रामपुर, करतला, कोतवाली और पुलिस चौकी मानिकपुर में खड़े वाहनों की नीलामी का आयोजन किया गया।

थानों में नीलामी से प्राप्त राजस्व:

थाना उरगा: 36 वाहनों से 1,56,600 रुपये

थाना बालको: 27 वाहनों से 1,33,100 रुपये

थाना सिविल लाइन्स रामपुर: 29 वाहनों से 2,01,900 रुपये

थाना करतला: 20 वाहनों से 1,38,450 रुपये

थाना कोतवाली: 55 वाहनों से 2,72,250 रुपये

चौकी मानिकपुर: 70 वाहनों से 4,72,200 रुपये