Saturday, October 24, 2026
Home Uncategorized चोरी के मामले कोरबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,दर्जनों आरोपी गिरफ़्तारी

चोरी के मामले कोरबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,दर्जनों आरोपी गिरफ़्तारी

289

The duniyadari :- कोरबा जिले में लगातार हो रही चोरियों के खिलाफ पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के दौर शुरू कर दिया गया है इसी कड़ी में कोरबा जिले की दो थाना एवं दो पुलिस चौकी की टीम ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 18 आरोपी एवं चार अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के पास से 21 दुपहिया वाहन और कुछ घरेलू सामानों की जप्ति बनाई गई है,आरोपियों के पास से उड़ीसा पासिंग का एक नंबर प्लेट भी बरामद किया गया है घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दीपका, बालको, सीएसईबी और मानिकपुर चौकी की पुलिस ने संयुक्त से कार्रवाई की है जिसमें दीपिका थाना में आठ नग मोटरसाइकिल,बालको थाना में दो नाग मोटरसाइकिल एवं दो बैटरी, मानिकपुर चौकी में पांच नग मोटरसाइकिल,सीएसईबी चौकी क्षेत्र में 6 बाइक और दो बैटरी इसके साथ ही दो फ्रीज, एक कूलर, एक इनवर्टर बैटरी, गैस चूल्हा सिलेंडर के साथ ही एक पानी फिल्टर को भी जप्त किया गया है,आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।