Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking आकाशीय बिजली का कहर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, गांव में पसरा...

आकाशीय बिजली का कहर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, गांव में पसरा मातम

149

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है. दो अलग-अलग गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना से गांव में मातम पसर गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना सन्ना थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव की है. यहां खेत में रोपा लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मोहर साय और उनकी पत्नी परबी बाई चपेट में आ गई. घटना में पति की मौके पर हुई मौत. वहीं घायल पत्नी को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया.

दूसरी घटना एकम्बा गांव के बगल में स्थित छिछली गांव की है. जहां खेत में काम कर रहे 45 वर्षीय युवक जगसाय की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से माैत हाे गई है.