Wednesday, March 25, 2026
Home देश Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, अकाली दल...

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, अकाली दल से नहीं बनी बात

171

नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। यह ऐलान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया है। अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन की खबरें चल रही थीं। लेकिन बीजेपी के इस ऐलान के बाद स्थिति साफ हो गई और बीजेपी बिना किसी गठबंधन के पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी। फिलहाल पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

 

Lok Sabha Elections 2024: बता दें कि पंजाब में इंडी गठबंधन के दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट ​शेयरिंग के बाद उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान किया जा चुका है। उम्मीद है कि अब जल्द ही बीजेपी और अकाली दल अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।