Wednesday, July 15, 2026
Home पुलिस Lost Mobile Found : गुम मोबाइल वापस पाकर खिले सैकड़ों चेहरे… पुलिस...

Lost Mobile Found : गुम मोबाइल वापस पाकर खिले सैकड़ों चेहरे… पुलिस ने बरामद किया 1 करोड़ से ज्यादा कीमत के गुम मोबाइल

320

बलौदाबाजार। Lost Mobile Found : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पुलिस लगातार चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस चोरों पर नजर बना कर रखी हुई है और साइबर सेल की मदद से गुम या चोरी हुए करीब एक हजार मोबाइल को ढूंढने के बाद उनके मालिकों को सौंप दिया। शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर एसएसपी दीपक झा ने गुम -चोरी हुए मोबाइलों को जैसे ही उनके मालिकों को सौंपा उनके चेहरे खिल उठे। महीनों या वर्षों पहले खोए हुए मोबाइल को पाकर सभी काफी खुश दिखे।

दरअसल, साइबर टीम ने शुक्रवार को पिछले डेढ़ साल में एक करोड़ रुपए से ज्यादा के करीब 1 हजार मोबाइल उनके मालिकों को लौटाया। साइबर सेल की टीम को शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों से मोबाइल रिकवर करने में सफलता मिली है। अभी तक जिले में लगभग एक हजार मोबाइल रिकवर किया जा चुका है। एसएसपी दीपक झा ने शुक्रवार को कम्युनिटी हॉल में मालिकों को उनका मोबाईल वितरण किया।